Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

ऑनलाइन लीक हुई फिल्म 'भूल चूक माफ', मेकर्स को बड़ा झटका

कॉमेडी-रोमांटिक जॉनर की इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। साथ ही दर्शक भी राजकुमार राव की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब सामने आई एक नई खबर ने राजकुमार राव और फिल्म के निर्माताओं को बड़ा झटका देने की संभावना बढ़ा दी है।

23 May 2025

ऑनलाइन लीक हुई फिल्म 'भूल चूक माफ', मेकर्स को बड़ा झटका

काफी समय से अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर चर्चा जारी थी। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। कॉमेडी-रोमांटिक जॉनर की इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। साथ ही दर्शक भी राजकुमार राव की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब सामने आई एक नई खबर ने राजकुमार राव और फिल्म के निर्माताओं को बड़ा झटका देने की संभावना बढ़ा दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार 'भूल चूक माफ' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हो गई है। यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज जैसी कई वेबसाइट्स पर उपलब्ध हो गई है, जहां से दर्शक इसे मुफ्त में हाई क्वालिटी में डाउनलोड कर रहे हैं। इस वजह से कई लोग सिनेमाघरों में जाकर टिकट खरीदने के बजाय घर पर ही यह फिल्म फ्री में देखने लगे हैं, जिससे फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। यह खबर राजकुमार राव और निर्माताओं के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।

फिल्म 'भूल चूक माफ' के निर्देशन का जिम्मा करण शर्मा ने संभाला है, जबकि इसके निर्माता दिनेश विजान हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी पहली बार वामिका गब्बी के साथ नजर आ रही है। राजकुमार ने फिल्म में रंजन का किरदार निभाया है, जबकि वामिका ने तितली की भूमिका निभाई है। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑनलाइन लीक हुई फिल्म 'भूल चूक माफ', मेकर्स को बड़ा झटका
कॉमेडी-रोमांटिक जॉनर की इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। साथ ही दर्शक भी राजकुमार राव की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब सामने आई एक नई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News